Friday, May 31, 2013


एक गजल पेश ए खिदमत है , बहर ए हजज ..

ये कितनी बढ रही है अब , मुझे गर्मी की चिँता है
ye kitani bad rahi hai ab , mujhe garmi ki chinta hai

रखूँ पानी कटोरे मेँ , मुझे पँछी की चिँता है
rakhu pani katore me mujhe panchhi ki chinta hai

उसे फल ना मिलेगा कुछ , न कुछ वो देख पाऐगा
us'e fal na milega kuchh na wo kuchh dekh payega

वो बूढा बीज बोता है , उसे पीढी की चिँता है
wo budha beez bota hai us'e peedhi ki chinta hai

कि अपनेँ मन से पहले तुम , ये सारा डर करो बाहर
ki apne man se pahle tum ye sara dar karo baahar

उसी को साँप काटेगा , जिसे रस्सी की चिँता है
usi ko saanp kaatega jise rassi ki chinta hai

ये गरदन कट तो सकती है , ये लेकिन झुक नही सकती
ye gardan qat to sakti hai ye lekin jhuk nahi sakti

ये राजस्थान का बेटा ,इसे पगडी की चिँता है
ye rajsthan ka beta , ise pagadi ki chinta hai

मिरा दिल फिर से लुट जाऐ न , आँखेँ बँद कर लूँ मैँ
mera dil fir se lut jaye na aankhe band kar lu mai

यहीँ से चोर आते है , मुझे खिडकी की चिँता है
yahi'n se chor aate hai mujhe khidki ki chinta hai

वो मौसम "जश्न" के बीते , कि अब तन्हां सी ये रातेँ
wo mausam jashn ke beete ki ab tanha si ye raate

कि तुम अब साथ भी ना हो , मुझे सर्दी की चिँता है
ki tum ab sath bhi na ho mujhe sardi ki chinta hai
कुमार "जश्न"

No comments:

Post a Comment

अक्कड़ बक्कड़ बंबे बो अस्सी नब्बे पूरे सौ...

अक्कड़ बक्कड़ बंबे बो अस्सी नब्बे पूरे सौ... एक जादूगर जादू करता था, तितली को कबूतर, कबूतर को बाज़ और बाज़ को मोर बना देता था। ...